jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सिवनी मालवा दौरा : रथ से किया जनता का अभिनंदन  हंडिया : विद्यार्थियों को मिली नई उड़ान: पीएम श्री स्कूल हंडिया में निशुल्क साइकिल वितरण! इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, प्रकरण दर्ज ग्वालियर चलती CNG कार में अचानक लगी आग सिंगरौली- खुटार चौकी क्षेत्र में खुलेआम चल रही शराब बिक्री, प्रशासन पर उठे सवाल इंदौर प्रदेश में संपत्ति रजिस्ट्री में अव्वल, 21% राजस्व का योगदान अकेले इंदौर का अब तक 2932 स्थानों पर हुई जाँच, 4400 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त छीपाबड़ पुलिस की कार्यवाही: मोरगढ़ी के खेत मे खेल रहे थे जुआ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा !! 6 जुआरी ग... अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे

Khandwa News: देवेंद्र वर्मा की नीतियों के खिलाफ काली पट्टी बांध प्रदेशाध्यक्ष को ज्ञापन देंगे पत्रकार |

खंडवा : खंडवा के विधायक देवेंद्र वर्मा का टिकट कटने के बाद वे पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल जैसे कई बड़े पदाधिकारी को भी नीचा दिखा चुके हैं। अब अंग्रेजों की फूटो डालो नीति अपना रहे हैं। भाजपा से असंतुष्ट नेताओं की गैंग बना रहे हैं, ताकि मोदी जैसे सशक्त नेताओं को टिकट काटने पर अपनी ताकत दिखाई जा सके। मीडियाकर्मियों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं । विधायक निधि का भी टिकट कटने के बाद गलत इस्तेमाल हो रहा है । पुरानी डेट में कुछ पत्रकारों को चेक बांट दिए हैं। बाकी को इसलिए नहीं दिए, कि वह भाजपा का विरोध करें। और पार्टी की बदनामी हो।
मध्य प्रदेश मीडिया संघ की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्याम शुक्ला ने विधायक की ऐसी नीतियों का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की छवि धूमिल करने वाले विधायकों का टिकट पहले ही कट चुका है। अब इस तरह के कामों से वे क्या सिद्ध करना चाहते हैं। विधायक की नीतियों का विरोध मीडिया संघ करेगा। बुधवार को मीडिया कर्मी काली पट्टी बांधेंगे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और सांसद खंडवा को ज्ञापन भी भेजा जाएगा, जिसमें विधायक के पुराने प्रकरणों का भी उल्लेख होगा‌ उनकी संपत्ति और जाति संबंधी प्रमाण पत्र भी खंगाले जाएंगे। पिछले सालों में विधायक निधि का भुगतान किस तरह इस्तेमाल किया गया है। इसे भी उजागर किया जाएगा।