BIG News : शहर के दो लाख से अधिक घरों में 6-7 मार्च को नहीं आएगा पानी

Raipur Water supply stop
शहर में 40 से अधिक वार्डो में पाईल लाइन से पानी वितरित किया जाता है।पाईपलाइन में लिकेज सुधारने के लिए नगर निगम ने 14 घंटे का शटडाउन किया है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर। राजधानी में पानी की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा पाईपलाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा हैं । आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए निगम ने पाइप लाइन लिकेज व अन्य समस्याओ के समाधान के लिए 14 घंटे तक पानी सप्लाई रोकने का निर्णय लिया है। निगम 6 मार्च की शाम और 7 मार्च की सुबह पानी की सप्लाई बंद रहेगी। । बतादें कि शहर के लगभग 40 से 45 वार्डों में सप्लाई करने वाले इंटेकवेल की पाइप लाइन में लीकेज आ गया है।लीकेज भाटागांव में इंटेकवेल के पास होने की जानकारी के बाद से अब मरम्मत की जा रही है। बुधवार को 20 फीट की खोदाई कर जमीन में गड़े पाइप लाइन को ठीक किया जाएगा। छह मार्च बुधवार की सुबह पानी की सप्लाई करने के बाद यह मरम्मत कार्य शुरू होगा। इस वजह से सात मार्च गुरुवार की सुबह भी आंशिक रूप से पानी की सप्लाई प्रभावित होगी।