jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

Big News: शिक्षिका से रेप बनाया अश्लील वीडियो, प्राइवेट स्कूल के संचालक पर एफआईआर दर्ज

नोएडा : ग्रेटर नोएडा में एक निजी स्कूल के संचालक ने संस्थान परिसर में एक शिक्षिका के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिक्षिका का आरोप है कि स्कूल मालिक ने फरवरी में पहली बार उसका यौन उत्पीड़न किया और इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।

पुलिस ने कहा कि उसने रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया और इस दौरान उसके साथ बार-बार रेप किया।

- Install Android App -

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “सेक्टर सिग्मा 2 में स्कूल के मालिक ने शिक्षिका को कुछ महत्वपूर्ण काम के बहाने अपने कार्यालय में बुलाया था। जब वह नियमित ड्यूटी के लिए स्कूल में थी। उसके बाद उसने उसका यौन उत्पीड़न किया.। ज्यादा परेशान होने के बाद शिक्षिका ने अपने पति को आपबीती बताई जिसके बाद दंपति ने स्थानीय सेक्टर बीटा 2 पुलिस स्टेशन में मामले की रिपोर्ट की.”

पुलिस ने कहा कि 29 सितंबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 507 (गुमनाम संचार द्वारा आपराधिक धमकी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई | मंगलवार को सेक्टर बीटा 2 पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने आरोपी को चुहड़पुर अंडरपास के पास रोका और हिरासत में ले लिया. पुलिस ने कहा कि आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है