ब्रेकिंग
सभी अधिकारी राजस्व वसूली बढ़ाएं, प्रकरणों का निराकरण समय पर करें: कलेक्टर श्री सिंह ने सभी राजस्व अधि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। डेढ़ साल पहले जिस महिला का हुआ था मर्डर वो जिंदा घर लौटी ,परिजन कर चुके थे  अंतिम संस्कार,  महिला की ... हरदा जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित: नलकूप व हेण्डपम्प खनन के लिये अब लेना होगी अनुमति हरदा: पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना प्रभावित परिवारों को एनजीटी के आदेश अनुसार किया गया भुगतान:  13 मृतकों... नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा की सुश्री शीतल भलावी मुख्य नगरपालिका अधिकारी का निंदा प्रस्ताव पारित, स... Navodaya Class 6th Result 2025: तुरंत चेक करें अपना नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं का रिजल्ट, ये है डायरे... Ladli Behna Yojana 3.0: मध्य प्रदेश सरकार जल्द शुरू कर सकती है लाडली बहना योजना का तीसरा चरण, वंचित ... पत्रकारों से पुलिस नहीं पूछ सकती उनके सूत्र – SC हत्या के आरोपियों को पुलिस ने महज 6 घंटे में किया गिरफ्तार

Big News: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, महिला और एक पुरुष गिरफ्तार |

हल्द्वानी : अनैतिक देह व्यापार के आरोप में मुहानी थाना पुलिस ने एक सेक्स रैकेट के सरगना को गिरफ्तार किया है, जिसके साथ ही एक ग्राहक भी पकड़ा गया है। पुलिस ने एक महिला को यौन अपराध से बचाया है। नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस और मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पता लगाया। सेक्स गैंग के सरगना और एक ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और उनकी चंगुल से एक महिला को बचाया गया।

- Install Android App -

मुखानी क्षेत्र में एक घर की तलाशी के दौरान यह गिरोह पकड़ा गया, जहां अनैतिक कार्य किए जा रहे थे। घर की तलाशी में संदिग्ध सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त एक आदमी और एक महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि घटना स्थल का इस्तेमाल सेक्स रैकेट के रूप में हो रहा था। उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुखानी थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/4/5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।