jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

Big News Betul : पत्नी की लाश मिलने के बाद लापता पति का भी शव खेत में ही मिला, बन गया था कंकाल

बैतूल : लापता पत्नी का शव मिलने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को पति का शव भी पुलिस को बैतूलबाजार में खेत से मिला है। पति का शव कंकाल के रूप में मिला है। कपड़ों से पति की पहचान की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि खेत मालिक ने कपड़ों से पहचान की है।, लेकिन इसे अज्ञात माना है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि होगी। जानकारी के अनुसार पतिराम कुमरे और उसकी पत्नी अनीता बैतूल बाजार में नयन वर्मा के खेत में रहते हैं और काम करते थे। वे खेत मालिक से 1500 रुपए लेकर इंदौर जाने का कहकर 26 सितंबर को निकले थे। दोनों वापस खेत नहीं आए तो अनीता की बहन ने 5 अक्टूबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अनीता का शव सोमवार को खेत में ही गन्ना बाड़ी में मिला था। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। की दोनो की मौत केसे हुई। और इस हत्याकांड के पीछे कोन है।