jhankar
ब्रेकिंग
खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब?

Big News Bhopal : अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से मिलने आए युवक को आटो चालक और उसके दोस्तो ने लूटा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : शहर में आए अतिथियों के साथ अच्छा व्यवहार करना यह अपने व्यवहार में होना चाहिए इससे भी शहर की तारीफ दूसरे शहरों मंे होती है। एम्स में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने झांसी आये युवक को भोपाल बस स्टेंड पर आटो चालक उसे एम्स न ले जाकर सूनसान स्थान पर ले जाकर साथियों के साथ मिलकर युवक से चाकूबाजी कर लूटपाट की इससे भोपाल का नाम भी खराब हुआ और अनजान व्यक्ति आटो चालको पर कैसे भरोसा करेगा।

- Install Android App -

क्या है पूरा मामला –

झांसी से बस से भोपाल आया युवक नादरा बस स्टैंड पर उतरा जहां से एक आटो में सवार हुआ उसमें पहले से दो युवक बैठे थें। आटो चालक उसे कल्याण नगर तक ले वहां पर सवारी बनकर बैठे अन्य आरोपियों ने चाकू से युवक पर हमला कर तीनों ने मिलकर उसे लूट लिया और फरार हो गए। युवक ने बताया कि छीना झपटी का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। छोला मंदिर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात आरोपितों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार की सुबह सुबह बस से झांसी के विशाल नायक 24 वर्ष एम्स में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने भोपाल आया था। गुरुवार की सुबह 4 बजे नांदरा बस स्टेंड पर बस से उतरा वहां पर ई रिक्शा चालक से एम्स चलने का कहा वहां पहले से दो सवारी बैठी थी। चालक ने कहा पहले इन दो सवारी को छोडूंगा फिर एम्स जाउंगा। भरोसे में आकर विशाल उसमें सवार हो गया। आटोचालक उसे कल्याण नगर में सूनसान जगह पर ले गया। जहां पहले सवार दोनो युवक में से एक ने चाकू विशाल की गर्दन पर अड़ाकर पर्स मोबाईल छीना विरोध करने पर उसे चाकू से घायल कर फरार हो गए। विशाल ने पुलिस में शिकायत की तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।