jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य

Big News Bhopal : फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने के नाम पर गरीब महिलाओ से धोखाधड़ी करने वाले बदमाश को सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा

सीहोर : ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूह से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम धरदबोचा। दो अलग अलग घटनाओ में महिलाओ के साथ ठगी करने वाले आरोपी का चेहरा बेनकाब हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की काफी समय से तलाश में जुटी थी। आखिरकार पुलिस ने इस लुटेरे को पकड़ ही लिया।

क्या थी शिकायत :

केस नंबर 1 –

पुलिस सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई को बकरी पुल सीहोर निवासी आवेदिका द्वारा थाना कोतवाली में शिकायत की गई थी कि उसके व अन्य 14 महिलाओं के साथ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा माइक्रो फाइनेंस महिला समूह में लोन दिलाने का झांसा देकर यूनियन बैंक आफ इण्डिया शाखा सीहोर की शाखा के बाहर ले गया और इन महिलाओं के दस्तावेज और प्रत्येक महिला से 3200 रुपए लेकर लोन प्रोसेसिंग फीस करने का बोलकर शाखा के अन्दर गया और फिर बातों में उलझाकर वापस आने का बोलकर फरार हो गया।

- Install Android App -

इस प्रकार इन 15 महिलाओं से कुल 48 हजार रुपए लेकर उक्त आरोपी फरार हो गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के इसी क्रम में पुलिस लगातार आरोपी अज्ञात की तलाश कर रही थी।

केस नंबर 2 –

28 सितंबर को ग्राम शाईस्ता खेडी, खजूरी सडक भोपाल निवासी फरियादिया ने भी इसी प्रकार का कोतवाली में दिया था कि उसके व अन्य 6 महिलाओं को माइक्रो फाइनेंस महिला समूह में लोन दिलाने का बोलकर एक अज्ञात आदमी पंजाब एंड सिंध बैंक सीहोर शाखा में लेकर आया और दस्तावेज तथा लोन प्रोसेसिंग के 3200 रुपए लेकर बातों में उलझाकर कुल 6 महिलाओं से रिपोर्ट पर थाना कोतवाली धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कुल 21 गरीब महिलाओं के साथ हुई 67200 रुपए की इस ठगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए।

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा लगातार आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देश दिए जा रहा था। इसी क्रम में सीएसपी निरंजन सिंग राजपूत के मार्गदर्शन में लगातार पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी मदद से आरोपी की पतारसी के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर ग्राम इमलिया भोपाल से आरोपी राजकुमार पिता गणेश राम अहिरवार उम्र 28 साल निवासी ग्राम इन्दरवास थाना ग्यारसपुर विदिशा हाल ग्राम इमलिया भोपाल को गिरफ्तार किया है।