jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

Big news :हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एमडी ड्रग्स की तस्करी में तीन गिरफ्तार, ₹6.88 लाख का माल जब्त 

खातेगांव-हरदा हाइवे पर बागरूल के पास हाईवोल्टेज ड्रग्स ऑपरेशन, थाना हंडिया की टीम ने दिखाई सतर्कता

 

हंडिया ।जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सिंह के सख्त निर्देशों के बाद अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हंडिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है।

 

पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक कार, तीन मोबाइल और नकदी सहित कुल ₹6,88,900 का मशरुका जब्त किया है।

 

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी हंडिया और उनकी टीम ने बागरूल हाईवे पर खातेगांव रोड पर तगड़ी नाकाबंदी की। कुछ ही देर में सफेद रंग की होंडई आई-20 कार (MP12CA7333) आती दिखी, जिसे रोकते ही पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।

 

तीनों की पहचान इस प्रकार हुई —

सोनू सेन, उम्र 25 वर्ष

नरेंद्र जाट, उम्र 32 वर्ष

महेंद्र जाट, उम्र 25 वर्ष

(तीनों निवासी – रिजगांव, थाना हंडिया)

 

तलाशी में तीनों के पास से एमडी ड्रग्स पाउडर, मोबाइल व नकदी बरामद हुई।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी खातेगांव से एमडी लाकर हंडिया क्षेत्र में खपाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते योजना नाकाम हो गई।

 

- Install Android App -

जप्त सामग्री में शामिल —

💠 35 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत ₹3,50,000)

💠 होंडई आई-20 कार

💠 तीन एंड्रॉयड मोबाइल

💠 ₹6,900 नकद

कुल जब्त मशरुका — ₹6,88,900

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 341/25, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा व एसडीओपी श्रीमती शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि जिले में नशे की सप्लाई करने वालों पर अब सीधी कार्रवाई की जाएगी —

मादक पदार्थों के सौदागरों की अब खैर नहीं। हर अवैध तस्कर तक पुलिस की पहुंच होगी।”

थाना हंडिया पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा है कि पुलिस अब “सप्लाई चैन” तक पहुंचने की तैयारी में है।