jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: पूर्व CM बघेल के पूर्व सचिव केके चंद्रवंशी के घर ED का छापा

छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सचिव रहे के.के. चंद्रवंशी के घर पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है।

सुबह 6 बजे अचानक पहुंची ED की टीम

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ED के 5 से 8 अधिकारी दो गाड़ियों में पुरानी भिलाई स्थित उनके निवास पर पहुंचे। टीम ने घर के अंदर प्रवेश कर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और CRPF के जवान तैनात हैं।

- Install Android App -

किस मामले में कार्रवाई? आधिकारिक बयान नहीं

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह छापा किस केस को लेकर मारा गया है। ED की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। टीम लगातार कागजात और फाइलों को खंगाल रही है।

राजनीतिक हलचल तेज

इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस छापेमारी को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया आ सकती है। बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही रेड की असली वजह सामने आएगी।