jhankar
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा जाति आरक्षण का लाभ गंगा नदी में डूबी नाव, 13 लोगों की मौत, मृतकों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां यूट्यूबर ध्रुव राठी भारत आए, कानूनी मुश्किलें बढ़ीं - घर पर चस्पा हुआ कोर्ट का समन जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप

Big News Handiya : बाइक सवार युवक के पास मिला हथियारों का जखीरा, 2 देशी पिस्टल, 4 देशी कट्टे व 9 जिंदा कारतूस बरामद

हरदा : हंडिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हंडिया थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक युवक को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा जिसके पास से अवैध पिस्तौल देशी कट्टे हथियारों का जखीरा मिला है।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेश्वरी महोविया के निर्देशन पर आगामी चुनाव-2023 को दृष्टिगत रखते हुये अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारों की धरपकड लगातार चल रही है।

इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी हंडिया श्रीमति अर्चना शर्मा जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हंडिया उप निरीक्षक अनिल गुर्जर के निर्देशन मे गुरुवार को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये टी. व्ही.एस. अपाचे जिसका नंबर एम.पी. 10 जेड.ए.1733 से खातेगाँव से हरदा तरफ जा रहा है । उक्त मुखविर की सूचना विश्वसनीय होने से कबीट नाले इन्दौर रोड हरदा के पास आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल 02 देशी कट्टे 04 व जिंदा कारतूस कुल 09 मय टी. व्ही. एस. अपाचे जिसका नंबर एम.पी. 10 जेड.ए.1733 के को जप्त किया गया बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

- Install Android App -

आरोपी का नाम- रोबिन सिंह चावला पिता जगदीश सिंह चावला जाति सिकलीकर उम्र 22 साल निवासी-सिग्नुर थाना
गोंगवा जिला खरगौन |

आरोपी को पकड़ने में सराहनीय भूमिका इनकी रही-

उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी अनिल गुर्जर थाना हंडिया उ.नि. सीताराम पटेल स.उ.नि. संदीप कुशवाह, सउनि नानकराम कुशवाह प्र आर 368 दीपक जाट, प्र आर 191 भीम सिंह राजपूत, आर 86 नितेश कुशवाह सायबर सेल आर 305 कमलेश परिहार, आर मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।