jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

Big News Harda : दो अलग – अलग घटना में एक बुजुर्ग और एक विवाहिता की हुई मौत

हरदा / टिमरनी : रविवार को खेत से घर लौट रहे एक बुजुर्ग को रुनझुन बस स्टैंड के पास एक बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजनों को जानकारी लगते ही। वे बुजुर्ग को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को जिला अस्पताल भेज दिया। लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया रुनझुन निवासी बलिराम पिता सुखदेव हरसोरे उम्र 60 दोपहर को खेत से घर पैदल लौट रहा था। इस दौरान गांव के बस स्टैंड के पास बाइक चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग के सिर, हाथ और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मर्ग कायम कर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

केस नंबर 20 –

टिमरनी थाना क्षेत्र के बिच्छापुर निवासी एक 32 साल की विवाहिता ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। आज सुबह शव का पीएम कर शव परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतिका का नाम सविता पति दिनेश 32 साल है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।