jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Big News Harda: लाड़ली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 जनवरी को ट्रांसफर करेंगे राशि

हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य अतिथ्य में भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के खाते में सहायता राशि का अंतरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 जनवरी को भोपाल के कुशाभाउ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं जनसम्पर्क विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के माध्यम से किया जाएगा। हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों व महिला एवं बाल विकास के सभी परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये है कि इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के लिये अपने-अपने क्षेत्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।