jhankar
ब्रेकिंग
आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ...

Big news खातेगांव: कलयुगी पिता ने शराब के नशे में बेटियों और पत्नी पर किया जानलेवा हमला

अनिल उपाध्याय खातेगांव

खातेगांव –सतवास मार्ग पर दो हजार की आबादी वाले धायली गांव में बीती रात कलयुगी पिता ने शराब के नशे में अपनी बच्चियो पत्नी व सांस पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में पुलिस चारों को इलाज के लिए खातेगांव के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची जहां उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्राण घातक हमले का मामला दर्ज किया है।

- Install Android App -

खातेगांव प्रभारी विक्रांत झंझोट ने बताया कि जंजाल खेड़ी थाना कन्नौद निवासी बृजेश करोड़िया की आज,से 10 वर्ष पूर्व खातेगांव थाना क्षेत्र के धायली गांव की अनसूया बाई से विवाह हुआ था। पिछले 5-6 महीने से पति बृजेश द्वारा चरित्र शंका को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके कारण पत्नी अपनी दोनों बच्चियो के साथ मायके ग्राम थायली में रह रही हे।

बृजेश जो की इन दिनो इंदौर मे रहता हे। शनिवार रात को शराब के नशे में वह उसकी ससुराल ग्राम धायली पहुचा ओर बातचीत के दौरान पत्नी से उसका विवाद हो गया उसने गुस्से में आकर उसने दोनों बच्चियों पत्नी व सांस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खातेगांव के सरकार लेकर पहुची जहां मौजूद डॉ आशीश खान ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राण घातक हमले का मामला दर्ज कर लिया है।