jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Big News Mp: जंगल के अंदर प्रेमी युगल के क्षत-विक्षत शव पेड़ से लटके मिले, ऑनर किलिंग की आशंका !

धार : धार जिला मुख्यालय से महज 10 किमी दूर स्थित ग्राम बाकलीकलां से लगे जोड़वा के जंगल के अंदर एक पेड़ पर युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। दोनों शव एक ही फंदे पर लटके थे। आशंका जताई जा रही है की दोनो एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनो के शव कुछ दिन पुराने हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय भिजवाए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही आगे की जांच होगी।

मृतकों की हुई पहचान –

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम ओंकार व बसनी उर्फ बसंती बताए जाते हैं। पुलिस के मुताबिक काफी हद तक शव सड़ चुके हैं। युवती के पैर को जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया। पहाड़ की चोटी पर होने के कारण उक्त स्थान पर लोगों की आवाजाही कम ही होती है। पेड़ों और झाड़ियों से घिरा होने के कारण शव नजर ही नहीं आए। संभवतः यही कारण रहा कि शव पुराने होकर सड़ना शुरू हो गए।

पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट या अन्य प्रमाण हाथ नहीं लगा है। तिरला पुलिस का कहना है कि करीब चार से पांच दिन पहले दोनों की मृत्यु होने का अनुमान है। सूत्रों के अनुसार युवक-युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट तीन दिन पहले ही तिरला थाने में दर्ज हुई है। दोनों ही रिश्तेदार भी हैं। ऐसे में पुलिस इसे आनर किलिंग से जुड़ा हुआ देख रही है।