jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

Big news sirali: अभिजीत शाह के नेतृत्व मे किए गए किसान आंदोलन का दिखा असर, खेतो में पहुंचे एसडीएम सहित अधिकारी, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

सिराली। 26 सितंबर को किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत शाह के नेतृत्व में अर्द्धनग्न होकर हजारों किसानो ने सिराली तहसील कार्यालय का घेराव किया था। किसानो की और से अभिजीत शाह द्वारा 29 तारीख से पहले खराब फसलो के सर्वे का लिखित आदेश दे कर सर्वे चालू करवाने का अल्टीमेटम दिया गया था।

साथ ही 40 हज़ार रुपया प्रति हेक्टर के हिसाब से मुआवजा देकर कृषि संबंधित बिजली बिल माफ करने की मांग की गई थी ।

- Install Android App -

जिस के जिला प्रशासन द्वारा पहली मांग मान ली गई। जिस के बाद SDM खिड़किया और तहसीलदार सिराली के साथ अभिजीत शाह ने ग्राम जिनवानिया की खराब हो चुकी फसलो का निरीक्षण किया एवं 40 हज़ार रुपया प्रति हैक्टर मुआवजे की मांग अभिजीत शाह ने दोहराई गई।

SDM टिमरनी द्वारा सर्वे के लिखित आदेश व्हाट्स ऐप पर भेजे गए जिस के बाद अब 29 तारीख से पहले सर्वे की मांग मान ली गई। इस लिए इअब 29 तारीख को मुख्यमंत्री का घेराव नही किया जाएगा । वही 40 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की बात अभी भी अभिजीत शाह सहित किसानो द्वारा दोहराई गई। वही अभिजीत शाह ने चर्चा में बताया की

अभी भी 40 हज़ार रुपया प्रति हेक्टर एवं बिजली बिल माफ कराने की मांग अभी बाकी है जिस को लेकर 3 अक्टूबर को टिमरनी SDM कार्यालय का घेराव किए जाने की रूप रेखा बनाई जा रही है।