jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Big News: कलयुगी पुत्र ने बुजुर्ग मां की कर दी हत्या, और स्वयं ने खा ली नींद की गोलियां, पुलिस ने किया हत्या का पर्दाफाश

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बेटे ने अपनी मां को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि बुजुर्ग मां ने जो खाना उसे दिया था वो उसे स्वादिष्ट नही लगा। युवक ने मां से इसी बात को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। फिर दरांती से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया. जिसके बाद खून से लथपत महिला ने बेटे के सामने ही दम तोड़ दिया। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।

घटना ठाणे जिले वेलु गांव की है –

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे के बीच अक्सर घरेलू मामलों को लेकर झगड़ा होता रहता था. रविवार शाम को जब 55 वर्षीय महिला ने अपने बेटे को खाना खाने के लिए दिया तो वह गुस्से में तिलमिला उठा. उसने मां से कहा कि तुमने खाना स्वादिष्ट क्यों नहीं बनाया? इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. तभी बेटे ने पास रखी दरांती से मां की गर्दन पर जोरदार वार कर दिया. इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं और उनकी वहीं मौत हो गई. फिर बेटे ने खूब सारी नींद की गोलियां खा लीं और कमरे में जाकर सो गया |

पड़ोसियों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. साथ ही आरोपी बेटे को अस्पताल पहुंचाया. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. जब आरोपी को होश आया तो पुलिस ने उससे हत्या का कारण पूछा।.
आरोपी ने कहा कि मेरी मां मुझे स्वादिष्ट खाना नहीं देती थी. इसी बात से मैं उनसे नाराज था. रविवार को भी उन्होंने जो खाना दिया वो स्वादिष्ट नहीं था. मुझे गुस्सा आया तो मेरी उनसे बहस हो गई. मुझे कुछ समझ नहीं आया और मैंने उनपर दरांती से हमला कर दिया।