jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य

BIG News : क्या भाजपा 400 आंकड़ा पार कर पायेगी…? दिया अमित शाह ने जबाब

मकड़ाई एक्सप्रेस   24 दिल्ली। देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मनाया जा रहा हैं। लोकसभा चुनाव 2024 चल रहा हैं। सोमवार की बहुत से दिग्गजो का भविष्य ईवीएम में बंद होने जा रहा हैं। पूरे भारत में लोकसभा चुनाव के चलते आरोप प्रत्यारोप और शिकवे शिकायत के दौर भी चल रहे है। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें भी बहुत हो रही है। मगर अभी तक किसी भी नेता पर कोई कठोर कार्यवाही नही हुई है।

क्या भाजपा 400 आंकड़ा पार कर पायेगी…?

इन्ही सियासी चर्चाओ के दौरान गृहमंत्री अमित शाह से पत्रकारों द्वारा एक ही प्रश्न किया जाता है कि क्या भाजपा 400 का आंकड़ा पार कर पायेगी। इस पर अमित शाह ने जो कहा वह सुनने और समझने की आवश्यकता है।इसे आमजन के साथ साथ विरोधी पार्टी के नेताओं को भी सुनना चाहिए। आखिर अमित शाह इतना कांफिडेंट क्यूं है। लोकसभा चुनाव 400 आंकड़ा भाजपा पार नही कर पाई तो गृहमंत्री बोले ऐसी कोई संभावना हो ही नही सकती है। देश के प्रधानमंत्री आमजन में लोकप्रिय है उनके साथ 60 करोड़ लाभार्थियों की विशाल फौज खड़ी हुई है। जिसकी न कोई जाति और न ही आयु की सीमा है।

- Install Android App -

दिया अमित शाह ने जबाब  

श्री शाह ने बताया कि केंद्र सरकार ने लगभग 4 करोड़ गरीबों को आवास दिया है। अब 3 करोड़ और गरीब आवास देने वाले हैं। केंद्र ने 32 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए हैं जो अब बढ़कर 60 करोड़ तक पहुंचेगी। हर घर में नल से जल का लाभ लगभग 14 करोड़ घरों में पहुंच गया है। महिलाओं को 10 करोड़ से ज्यादा घरों में एलपीजी सिलेंडर दिया है। 12 करोड़ घरों में शौचालय बनाया है। गरीब महिलाओं को 1 करोड़ 41 लाख को लखपति दीदी बनाया है।11 करोड़ किसानों को हर साल 6000 रुपये बैंक अकाउंट में देते हैं। हर गरीब को 5 किलो अनाज मुफ्त देते हैं। देश में आजादी के बाद से ऐसा कोई प्रधानमंत्री आया है जिसने देश के 60 करोड़ गरीबो को लाभ मिले ऐसी योजनाएं चलाई है। सरकार की लाभकारी योजनाओं के लाभार्थी देश के विकास में सहयोग देगें। इसलिए हमे पूरा विश्वास की भाजपा 400 का आंकड़ा पार करेगी।

(Source INTERNET media)