jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

Big News : शौच के लिए गई 10 वर्षीय नाबालिक से गैंगरेप, थाने में नही लिखी रिपोर्ट, एसपी से लगाई गुहार

कोतवाली इलाके में दस साल की बच्ची से चार युवकों ने किया रेप –
जौनपुर : राजस्थान राज्य के बदलापुर कोतवाली इलाके में दस साल की बच्ची से चार युवकों ने रेप किया। बालिका घर से लगभग चार सौ मीटर दूर ईंट भट्ठे के पास खून से लथपथ मिली। परिजन उसे थाने ले गए लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। पुलिस ने डांटकर भगा दिया।

दो दिन तक परिजन इधर उधर भटकते रहे। मंगलवार को परिजन एसपी से मिले और घटना की जानकारी दी। इसके बाद चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सका।

- Install Android App -

परिजनों के अनुसार रविवार कि रात लगभग साढ़े आठ बजे बच्ची घर से सौ मीटर दूर शौच के लिए निकली थी। जहां पहले से घात लगाकर खड़े तीन युवकों ने मुंह दबाकर कुछ दूर ले गए। वहां अमृतलाल नामक युवक ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पकड़ लिया। अन्य तीन युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। दरिंदगी से बच्ची लहूलुहान हो गई। गंभीर हालत में उसे छोड़कर सभी युवक भाग निकले।

काफी देर बाद भी बच्ची नहीं लौटी तो परिजनों खोजने के लिए निकले। बच्ची को ईट भट्टे के पास बेहोशी की हालत में देखा तो हड़कंप मच गया। उसे उठाकर घर लाए। किसी तरह होश आया तो बच्ची ने आपबीती बताई। बच्ची को लेकर परिजन थाने पहुंचे लेकिन वहां से भगा दिया गया। दो दिनों तक थाने का चक्कर लगाते रहे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।