jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Big News : हाईस्कूल में 95.3 फीसदी अंको से टाप करने वाली छात्रा ने किया सुसाइड जानिए क्या था ऐसा कारण…

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उ.प्र. : ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने अपनी मेहनत पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 95.3 प्रतिशत नंबर लाकर माता पिता और अपने गांव का नाम रोशन किया था फिर ऐसा क्या हुआ कि छात्रा ने सोमवार देर रात को पेड़ पर  फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाफरगंज के पांडेयपुर निवासी योगेंद्र सिंह की 16 वर्षीय पुत्री साक्षी फिरोजपुर स्थित कृष्णा इंटर कॉलेज हाईस्कूल की छात्रा थी। बोर्ड परीक्षा में छात्रा ने प्रथम श्रेणी में 95.3 प्रतिशत अंक पाए थे। सर्वश्रेष्ठ परिणाम आने से पूरा परिवार मित्र सहपाठी खुश थें लेकिन वह कॉलेज में टॉप आना चाहती थी। इसके बजाए एक अन्य छात्र 95.8 प्रतिशत अंक पाकर टॉप पर आ गया और छात्रा साक्षी दूसरे नंबर पर थी। बस इससे वह जिससे वह डिप्रेशन में आ गई।

गुमशुम थी वह डिप्रेशन में आ गई –

- Install Android App -

साक्षी के पिता ने बताया कि बेटी को हमने समझाया कि बेटा तुम्हारे बहुत अच्छे नंबर है लेकिन वह कालेज में दूसरे नंबर पर होने से गुमशुम रहती थी। इसी कारण डिप्रेशन में आकर देर रात घर के बगल में बने मवेशी बाड़े के नीम के पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।साक्षी की मां विमलेशा ने बताया कि बिटिया पढ़ने मेें होशियार और सरल स्वभाव की की थी सोचा भी नही था कि वह ऐसा कर लेगी।

पुलिस को बताए बगैर शव का अंतिम संस्कार –

मंगलवार सुबह जब छात्रा घर में नहीं दिखी तो परिजन मवेशी बाड़े में गए जहां बेटी का शव पेड़ पर फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही यमुना नदी में अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस का सूचना न दिए जाने के कारण मामला संज्ञान में नही आया था।