jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

बीजापुर : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को सफलता मिल रही है। नक्सल प्रभावित इलाकों में जवान एक के बाद एक ऑपरेशन चला रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में DRG, STF और CoBRA की संयुक्त टीम सर्च अभियान पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो गए हैं। वहीं, DRG के 3 जवान शहीद हो गए हैं।

- Install Android App -

बीजापुर में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में आज सुबह 9 बजे से DRG दंतेवाड़ा–बीजापुर, STF एवं CoBRA, CRPF की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। इस दौरान गंगालूर इलाके में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

12 नक्सली ढेर, 3 DRG जवान शहीद
मुठभेड़ स्थल से अब तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, SLR राइफलें, 303 राइफलें और अन्य हथियार-गोला बारूद भी बरामद किया गया है। इस मुठभेड़ में 3 DRG जवान भी शहीद हो गए हैं। वहीं, दो जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ में प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी DRG बीजापुर, आरक्षक दुकारू गोंडे DRG बीजापुर और जवान रमेश सोड़ी DRG बीजापुर शहीद हुए हैं।