मकड़ाई समाचार भोपाल। भोपाल में रानी कमलापति के नाम से हबीबगंज स्टेशन का नामकरण होने पर सियासी गर्मी बढ़ गई है। बीजेपी के प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेई ने दिग्विजय सिह से सवाल पूछा है कि सटेशन गोंड रानी के नामकरण होने पर पूरा देश हर्ष और उल्लास में डूबा है आखिर राजा क्यों मौन है!
हबीबगंज स्टेशन का नाम अब अधिकारिक रूप से रानी कमलापति स्टेशन हो गया है। सोलवीं सदी में अपने शौर्य और पराक्रम से इतिहास में अपना अमर स्थान बनाने वाली गोंड रानी कमलापति के नाम पर स्टेशन का नाम होना न केवल बीजेपी बल्कि देशभर में सराहा जा रहा है। ऐसे में बीजेपी के प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेई ने ट्वीट करके कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह से सवाल पूछा है कि आखिर दिग्विजय सिंह का एक भी बयान इस संबंध में क्यो नही आया। यह रवैया दिग्विजय की मानसिकता को बताता है।
हितेश वाजपेई ने लिखा है कि आजादी के बाद आज भी राजा जैसी मानसिकता रखने वाले दिग्विजय सिंह जैसे लोग एक आदिवासी रानी का सम्मान नहीं पचा पा रहे हैं। डॉक्टर हितेश वाजपेई ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि उन्हें भूमाफिया रानी यानी दिव्या रानी का खुला समर्थन करना तो पसंद है जिनके प्रश्रय पर पन्ना जिले में दिव्या रानी सरकारी भूमि पर कब्जा किए हुए हैं। लेकिन अगर एक गोंड रानी महिमामंडित होती है तो यह दिग्विजय सिंह जैसे लोगों को नहीं पचता। वाजपेई ने यह भी लिखा है कि हबीब गुंडे और दोस्त मोहम्मद के दोस्त दिग्विजय सिंह इस कदर आहत हो गए हैं कि वे बजाय अब इस मुद्दे पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के आदिवासी सम्मेलन पर उलजलूल बयानबाजी कर रहे हैं।

