jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

उज्जैन में लव जिहाद के शक पर लड़के को पीटा

उज्जैन। उज्जैन में लव जिहाद के शक में भारी हंगामा कटा। हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की को अपने साथ महाकाल के दर्शन के लिए लेकर पहुंचा था और बद में एक होटल में रूम भी लिया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना लगते ही सभी लोग होटल पहुंचे। पूछताछ की तो पता चला कि युवती हरियाणा की है ओर युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। होटल के रजिस्टर में युवती की एंट्री की गई है पर युवक की नहीं है। मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन ने हंगामा मचा दिया और युवक की पिटाई कर दी,जिसका वीडियो भी सामने आया है।

- Install Android App -

मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को थाने ले गई,जहां दोनों से पूछताछ जारी है। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर के आसपास के होटल बिना आईडी रूम दे रहे हैं और जहां से यह जोड़ा पकड़ाया है वहां से 3 महीने पहले भी ऐसा ही जोड़ा पकड़ा गया था,पुलिस इस होटल पर कार्रवाई करे। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवक-युवती से पूछताछ कर युवती के परिवार के लोगों को भी बुलाया गया है।

हिंदू जागरण मंच के संयोजक रितेश माहेश्वरी ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की को महाकाल दर्शन के बहाने उज्जैन लेकर आया है। बुधवार रात कार्यकर्ताओं ने निक्की पैलेस होटल में जांच की तो पता चला कि युवती की आईडी होटल में दी गई है, लेकिन युवक की नही दी है,मामले की जानकारी मिलते ही महाकाल थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया।