jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

Breaking News: नीमच में ट्रक की तलाशी में 3 किलो हेरोइन बरामद 2 युवक गिरफतार !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नीमच : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन किलो हेराइन के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सीबीएन के अधिकारियों ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में हेरोइन को मणिपुर से मध्य प्रदेश लाया जा रहा है। इसे शिवपुरी से रतलाम के बीच एक व्यक्ति को दिया जाएगा।

सूचना पर सीबीएन जावरा और मंदसौर के अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया और शुक्रवार को शुरुआती घंटों में रवाना किया गया। टीम ने संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात अधिकारियों ने वाहन की सफल पहचान कर ट्रक को जावरा.ताल रोड तहसील जावरा जिला रतलाम की ओर धाकड़ चिडैया से आगे रोका लिया। बताया गया कि ट्रक में माल के रूप में बांस की छड़ें ले जाई जा रही थी।

लगातार पूछताछ करने पर ड्राइवर ने बताया कि ट्रक के डैशबोर्ड में हेरोइन छुपाई गई है। लेकिन सुरक्षा कारणों से मौके पर ट्रक की तलाशी लेना संभव नहीं था। इसलिए ट्रक को सीबीएन कार्यालय लाया गया। ट्रक की गहनता से तलाशी ली गई और कुल 3065 किलोग्राम वजन के हेरोइन के छह पैकेट बरामद किए गए। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्रक और बांस की छड़ों के साथ हेरोइन को जब्त कर लिया गया है। सीबीएन ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

- Install Android App -