jhankar
ब्रेकिंग
लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी

khargone Breaking News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 युवको की मौत !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खरगोन : जिला मुख्यालय से सात किमी दूर खंडवा रोड स्थित गुवाड़ी फाटे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक महिला भी शामिल है। माना जा रहा है कि कोहरे और अंधेरे के कारण हादसा हुआ है। खरगोन के मेनगांव टीआइ दिनेश सिंह सोलंकी ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 5.:45 बजे खंडवा रोड पर ज्ञानकुंज स्कूल के सामने गुवाड़ी फाटे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है।

- Install Android App -

हादसे में 19 वर्षीय सुनील पुत्र सूरज चौहान निवासी देवझिरी, उसकी बहन 24 वर्षीय कला उर्फ कस्तूरी निवासी हेला पड़ावा व मामा का बेटा 20 वर्षीय दिलीप पुत्र वेरसिंह डाबर निवासीर बलखड़ खुर्द की मौत हो गई है। दुर्घटना सुबह कोहरा और अंधेरे के कारण होना बताई जा रही है। बाइक सवार सुनील बहन कला को हेलापड़ावा से खामखेडा छोड़ने जा रहे थे। हादसे के बाद तीनों के शवों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है। यहां से स्वजनों को सूचना दी गई है। पुलिस खंडवा रोड सहित अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उधर, खंडवा रोड पर मोड़, गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। साथ ही रोड किनारे झाड़ियां भी दुर्घटना का कारण हैं। इसके अलावा रोड किनारे बिजली की व्यवस्था नहीं होने से अंधेरा भी दुर्घटनाओं का कारण है।