jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

BREAKING NEWS : सिरफिरे ने महिला का गला रेतकर उतार दिया मौत के घाट, खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान

घटना उस दौरान हुई जब महिला का पति सुबह पोलिंग बूथ में बतौर एजेंट काम कर रहा था

मकड़ाई समाचार रीवा। जिले के गोविंदगढ़ के गढ़वा गांव में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर में अकेली रह रही महिला की गांव के ही व्यक्ति ने तालिबानी तरीके से हत्या कर दी। घर में अचानक घुसा और महिला का बेरहमी से गला रेत दिया। घटना उस दौरान हुई जब महिला का पति सुबह पोलिंग बूथ में बतौर एजेंट काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी गढ़वा गांव का ही रहने वाला और आपराधिक प्रवृत्ति का था। पूर्व में आरोपी का महिला और उसके पति से कई बार विवाद हो चुका था। आरोपी द्वारा पहले भी महिला के साथ छेड़खानी की गई थी। छेड़खानी का मामला कोर्ट में चल रहा था।

- Install Android App -

महिला का पति सच्चिदानंद मिश्रा आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते पोलिंग बूथ में एजेंट का काम करने गए थे। उसी दौरान आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना जैसे ही महिला के पति को मिली तत्काल पोलिंग बूथ छोड़कर वह अपने घर आया। देखा कि सोमवती खून से लथपथ हालत में जमीन में पड़ी हुई थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इधर हत्या की वारदात को अंजाम देने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी चंद्रमणि त्रिपाठी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका सोमवती मिश्रा का पोस्टमार्टम रीवा के संजय गांधी अस्पताल में किया गया।