jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

ब्रेकिंग न्यूज़ : लोकायुक्त ने लटेरी मे 30 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री को रंगे हाथों पकड़ा

CC रोड बिल पास करने के नाम पर 40 हजार की थी मांग

मकड़ाई एक्सप्रेस 24विदिशा। जिले की गंज बासौदा तहसील की जनपद पंचायत लटेरी में बड़ी कार्यवाही की गई ।

मध्यप्रदेश लोकायुक्त संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए लटेरी जनपद पंचायत में पदस्थ उपयंत्री रामगोपाल यादव को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को गंजबासौदा स्थित उनके निवास पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

शिकायत पर हुई कार्रवाई

निलंबित पंचायत सचिव कन्हैया लाल शर्मा और ग्राम पंचायत धीरगढ़ निवासी लाखन सिंह लोधी ने लोकायुक्त भोपाल में शिकायत की थी कि उपयंत्री रामगोपाल यादव, ग्राम पंचायत धीरगढ़ में बनी सीसी सड़क निर्माण कार्य के बिल पास करने के बदले 40,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। बाद में सौदा 30,000 रुपये में तय हुआ।

सत्यापन के बाद बना ट्रैप प्लान

- Install Android App -

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और उसके बाद ट्रैप की रणनीति बनाई।कार्रवाई का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक डॉ. आरके सिंह और अजय मिश्रा ने किया।

रंगे हाथों दबोचा गया अधिकारी

गुरुवार शाम, जैसे ही शिकायतकर्ता ने गंजबासौदा की ड्रीम सिटी कॉलोनी हतोड़ा स्थित उपयंत्री के घर पर 30 हजार रुपये सौंपे, लोकायुक्त टीम ने तत्काल छापा मार दिया। मौके से रिश्वत की पूरी राशि बरामद की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

उपयंत्री रामगोपाल यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।