jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

BREAKING NEWS : सराफा व्यापारी के घर बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

मकड़ाई समाचार दतिया। मध्यप्रदेश में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिसके चलते लोगों में भी भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है। ताजा मामला दतिया का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने आपसी रंजिश के चलते एक सराफा व्यापारी के घर फायरिंग कर दी। इस घटना से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में भय का माहौल है। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार जिले के मातन का पहरा भटियारा मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा मोहल्ले में फायरिंग की गई। गोलियां सराफा व्यापारी मनोज सांवला उर्फ टिंकू के घर पर चलाई गई। मोहल्ले वासियों का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते कुछ बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं करवा चौथ के कारण मोहल्ले के सभी लोग अपने-अपने घरों की छतों पर थे, जिसके कारण किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन गोली चलने के कारण चारों तरफ हड़कंप मच गया था।

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में पुलिस को गोलियों के खाली खोखे मिले। वहीं जिस घर में गोलीबारी की गई उस घर के कांच टूट गए थे। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआरदर्ज (FIR)  कर ली है साथी छानबीन भी शुरू कर दी है।