jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच सरकारी नौकरी करना है तो किसी हिंसक आंदोलन का हिस्सा न बने पढे़ पूरी खबर विस्तार... शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, टिमरनी थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज हंडिया बस स्टैंड से निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, ओवरलोडिंग पर जांच की जरूरत,,,,,

Breking News : राहुल गांधी को मिली जमानत, गृहमंत्री पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र.।वर्ष 2018  के मानहनि मामलें में राहुल गांधी को सुल्तानपुर कोर्ट से सुनवाई के बाद जमानत मिली है। बताया गया है कि राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की थी। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के स्थानीय कोर्ट में पेश हुए। उन्हें यहां से जमानत मिल गई। राहुल गांधी को 25000 रुपए की सिक्योरिटी और 25 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत दी गई। उन्होने कहा कि वह निर्दोष है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभी उत्तर प्रदेश में ही चल रही है।मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान कुछ समय के लिए न्याय यात्रा रोकी गई।
मामले को लेकर विजय मिश्रा भाजपा नेता ने कोर्ट में शिकायत की थी। विजय मिश्रा की ओर से वकील संतोष कुमार पांडे ने बताया था । राहुल गांधी ने 6 साल पहले वर्ष 2018 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।