jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Breking News : फल विक्रेता ने भाजपा पार्षद के सीने में घोंपा धारदार हथियार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सतना। छोटी से बातों में बड़ी तकरार  हो जाती है, जो जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसा ही एक मामला शहर में देखने को आया। मंगलवार की रात
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में नगर पालिका निगम सतना के वार्ड नंबर 26 राजेन्द्र नगर के पार्षद महेंद्र पांडेय पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि मैहर निवासी रामपाल गुप्ता अस्थायी तौर पर फल की दुकान लगाता है। उसने अभी कुछ दिन पहले ही सड़क पर एक मैजिक वाहन में बाला जी फ्रूट के नाम से फल की दुकान लगाना शुरू किया था। रिश्तेदार रोहित गुप्ता वहां पहले से ही व्यंकटेश फ्रूट्स के नाम से फल की दुकान लगाता आ रहा है।

- Install Android App -

मंगलवार की रात को महेंद्र पांडेय और रामपाल के बीच रात 9.30 बजे दुकान लगानें को लेकर बातों ही बातों में विवाद हो गया। नाराज रामपाल ने दुकान में नारियल काटने वाला बका उठाकर पार्षद पांडेय के सीने में मार दिया। इस दौरान वहां पर काफी लोग उपस्थित हो गए। घायल पार्षद को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हे रीवा जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।  महापौर योगेश ताम्रकार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पार्षद का हाल जाना और डाक्टर से जानकारी ली।