jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

भोपाल : फ्लाईओवर और सिक्सलेन निर्माण के लिए चला बुलडोजर

भोपाल। राजधानी स्थित आनंद नगर तिराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई जिसके तहत यहां की 146 दुकानों को तोड़ दिया गया। भोपाल में अयोध्या नगर बायपास और सिक्सलेन सड़क परियोजना को गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सुबह शुरू हुई कार्रवाई दोपहर तक चली, जिसमें जेसीबी मशीनों से अधिकांश दुकानें हटा दी गईं। नेशनल हाईवे-146 पर आशाराम तिराहे से रत्नागिरी तिराहे तक करीब 16 किलोमीटर लंबी सिक्सलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत आनंद नगर क्षेत्र में फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है। सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण में आ रही बाधाओं को हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई।

- Install Android App -

प्रशासन के मुताबिक, शनिवार को इलाके में स्थित तीन मंदिरों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम का वार्ड कार्यालय, पुलिस चौकी और सार्वजनिक शौचालय भी हटाए जाएंगे। इस कार्रवाई को लेकर पहले ही सियासी हलचल देखने को मिल चुकी है। कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आनंद नगर पहुंचे थे और दुकानों को हटाने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी थी। हालांकि, प्रशासन ने तय कार्यक्रम के अनुसार कार्रवाई जारी रखी। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने के लिए सभी स्थायी और अस्थायी संरचनाएं हटाई जा रही हैं। गोविंदपुरा एसडीएम भुवन गुप्ता ने बताया कि प्रभावित दुकानदारों को पहले ही मुआवजा वितरित किया जा चुका है। फ्लाईओवर और सिक्सलेन सड़क निर्माण राज्य की महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए समयसीमा में काम पूरा करने के लिए कार्रवाई जरूरी थी। शेष निर्माण भी जल्द हटाए जाएंगे।