ब्रेकिंग
हंडिया: चैत्र मास की शनिश्चरी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान !   हरदा: शासकीय महाविद्यालय हरदा में राजनीतिक हस्तक्षेप और भय का माहौल – एनएसयूआई ने की कड़ी कार्रवाई क... Harda BIG News: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल आज हरदा आएंगे हरदा: पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना प्रभावित परिवार का बेटा "गौरव" नवोदय स्कूल के लिए चयनित हुआ: कलेक्टर श... जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती अपर्णा लोधी, को दी गई विदाई सिवनी मालवा: 10 अप्रैल से शुरू होगा भीलट देव मेला , अधिकारियों ने बैठक में लिए अहम निर्णय India Post GDS 2nd Merit List बस आने ही वाली है? लाखों युवाओं का इंतज़ार होगा ख़त्म, Direct Link यहाँ ... देवास: रात असामाजिक तत्वों का तांडव शहर मे कई जगहो पर कांच तोड़े एक गिरफ्तार हरदा: नलकूप व हेण्डपम्प खनन हेतु 11 अप्रैल के बाद से लेना होगी अनुमति संशोधित आदेश जारी CM mohan yadav ने संबल योजना के हितग्राहियों को राशि वितरित की, हरदा जिले के 105 हितग्राहियों के खात...

बुरहानपुर : मुंबई में 14 लोगो की होर्डिंग गिरने से मौत के बाद अब बुरहानपुर शहर में लगे अवैध होर्डिंगों को सशक्त पत्रकार समिति ने हटाने की मांग की, नगर निगम आयुक्त को लिखा पत्र!

बुरहानपुर : शहर में लगे होर्डिंगों को बरसात के जून माह लगने के पूर्व तत्काल हटाया जाए। जून महीने से तेज हवा, आंधी, तूफान आने से होर्डिंग गिरने का खतरा बना रहता है। सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने आज नगर पालिक निगम बुरहानपुर को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि 13 मई को मुंबई में आई तेज हवा, आंधी, तूफान से घाटकोपर में पेट्रोल पंप पर लगे होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। इस गंभीर घटना को ध्यान में रखते हुए शहर में लगे समस्त हार्डिंग हटाए जाएं ताकि कोई बड़ी जनहानी नहीं हो। यह कि होर्डिंग मालिकों द्वारा नगर निगम से एक होर्डिंग की अनुमति लेकर उसकी आड़ में 10 अवैध होर्डिंग लगा रखें हैं। जिससे शासन को भी लाखों के राजस्व को क्षति पहुंच रही है। इन अवैध हॉर्डिंगों से कभी भी बडी जनहानी हो सकती हैं।

इन होर्डिंगों से प्राचीन ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर की सुंदरता भी छिप रहीं हैं। यह कि कई बार इन होर्डिंग को देखने के चक्कर में राह चलते एवम् वाहन चालक आपसी में टकरा भी रहे हैं।जिससे बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा है। यह कि इन होर्डिंगो से किसी की जान भी जा सकती हैं।

श्री जंगाले ने कहा कि कई लोगों ने अपने घरों, और व्यवसाय प्रतिष्ठानों पर भी बड़े-बड़े होर्डिंग लगवा रखें हैं, जिनके गिरने का डर सदैव बना रहता हैं। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से मांग कि है की शहर के रोड किनारे एवं मकानों और व्यवसाय प्रतिष्ठानों पर लगे समस्त होर्डिंगो को आमजन मानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हटाया जाए।

- Install Android App -

यह भी पढ़े –