jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Harda News: किसानों को उनके हक का पानी दिलाने, धरने पर बैठे हरदा विधायक डॉ. दोगने

हरदा : डेम में पर्याप्त मात्रा में पानी होने के बावजूद हरदा के किसानों को नहर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण पानी नहीं मिल रहा है जिसके कारण उनकी फसल सूखने लगी है। किसानों को उनके हक का पानी दिलाने के लिए हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने समस्त किसानो के साथ मिलकर 3008 माइनर के मेन पॉइंट पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया।

- Install Android App -

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा बताया गया कि नहर विभाग के अधिकारियों द्वारा हरदा की किसानों को गुमराह किया जा रहा है। आज सुबह जब वह 3008 माइनर मेन पॉइंट पर पहुंचे तो 1700 क्यूसेक पानी था जबकि हरदा को 2200 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए इस हेतु हरदा जिले को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इसमें पूरी लापरवाही नहर विभाग के अधिकारियों की है। पानी नहीं मिलने की स्थिति में ग्राम कामताड़ा, सुखरास, बून्दडा, धुरगाड़ा, रोलगांव, बीड, दीपगांव, बावड़िया, मुहाल, पड़वा, छिपाबाड, पहत, सोमगांव एवं अन्य गांव की लगभग 3000 एकड़ की किसानों की फसल खराब हो जावेगी। जिसके जिम्मेदार नहर विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं एसडीओ रहेंगे। जिनकी शिकायत हरदा कलेक्टर से भी की गई है। यदि किसानों को तत्काल उनके हक का पानी नहीं मिलता है तो किसानों को उनका हक दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जावेगा जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।
इस दौरान हरदा विधायक के साथ किसान कांग्रेस अध्यक्ष मोहन बिश्नोई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, सुरेंद्र बिश्नोई, अजय पाटिल, प्रमोद तिवारी, दिनेश दुगया, संजय सिंह बावड़िया, बलवंत सिंह बावड़िया, संजय फूलरे, निखलेश मोरछले, सुमित मोरछले, आशीष पटवारे, शैतान सिंह राजपूत, उमाशंकर पाटिल, नरेंद्र आंजने, हेमंत फुलरे, राहुल कलम, राजू भाई, रवि राजपूत, शिवदान सिंह सोलंकी, परमानंद फूलरे एवं सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे।