jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार इंदौर में BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटने का मामला CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रा... विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, 13 सड़कों के निर्माण की उठाई मांग रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज

हंडिया : जंगली जानवर के हमले से तेंदू पत्ता तोड़ रही महिलाएं हुई घायल, दो महिला जिला अस्पताल में भर्ती!

हरदा : जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं के समुह पर आज मंगलवार सुबह करीब 8 बजे के लगभग जंगली सुअर ने हमला बोल दिया! सुअर ने हमला भी एक जैसा किया दो महिलाओ को जांघ में कांटा वही अन्य जगह भी चोट आई है।

जिसमें 05 महिलाएं घायल हो गई है। जिनमें से 02 महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जंगली सुअर ने पांच पर हमला किया है।

- Install Android App -

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पचौला की रहने वाली द्रोपता बाई गांव की महिलाओं के साथ जंगल मे सुबह से तेंदूपत्ता तोड़ने गई हुई थी। तभी जंगली सुअर ने उनके ऊपर हमला कर जांघ में काट लिया। इस दौरान गिरने से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है।वहीं एक अन्य घायल महिला संजू को करीब आधा किलोमीटर दूरी पर जंगली सुअर ने पहले हाथों में कांटा फिर जांघ पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान जब पास ही में पत्ते तोड़ रहा उनका देवर गंगाप्रसाद उन्हें बचाने के लिए आया तो सुअर ने उसे भी गिराकर जंगल की तरफ भाग गया।ग्राम कोटवार हरदेव ने बताया कि सम्भवतः जंगली सुअर पागल हो गया है, जिसके चलते उसने पत्ते तोड़ रही अन्य महिलाओं पर भी हमला किया है।

यह भी पढ़े –