jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

Business News : मुकेश अंबानी की एआई में एंट्री, अमेरिकन कंपनी से की डील

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंबई।रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एआई की दुनिया में अब अपने पैर पसारने के लिए एक बड़ी डील की है. इसके तहत जियो प्लेटफॉर्म्स ने क्लाउड आधारित एआई कंप्यूट का बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए वैश्विक चिप डिजाइन फर्म एनवीडिया के साथ करार किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी चिप निर्माता NVIDIA के साथ हुई ये डील भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर चिप महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देने के लिए की गई है.

- Install Android App -

इस साझेदारी से रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल सेवा कारोबार को और बढ़ावा मिलेगा, जो जियो प्लेटफॉर्म्स के अंतर्गत आता है. जियो प्लेटफॉर्म्स की ओर से एक बयान में कहा गया है कि एआई क्लाउड का यह नया बुनियादी ढांचा देश भर के शोधकर्ताओं, डेवलपर, स्टार्टअप, वैज्ञानिकों, एआई विशेषज्ञों को त्वरित कंप्यूटिंग और हाई-स्पीड, सुरक्षित क्लाउड नेटवर्किंग तक पहुंच में सक्षम बनाएगा.  NVIDIA  के फाउंडर और सीईओ जेनसेन हुआंग ने कहा कि भारत में अत्याधुनिक एआई सुपर कंप्यूटर बनाने के लिए रिलायंस के साथ साझेदारी करके हमें खुशी हो रही है|

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में संभावनाएं तलाश रहे हैं. रिलांयस समूह ने ऐसे विदेशी चिपमेकर्स के साथ बातचीत भी शुरू कर दी है, जिन्हें टेक्नोलॉजी पार्टनर बनाया जा सकता है. वैसे, अभी रिलायंस ने इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है. लेकिन मुकेश अंबानी चौंकाने वाले फैसलों के लिए जाने जाते हैं. कोई आश्चर्य नहीं होगा कि वो एकदम से आएं और ऐलान कर दें. दरअसल, सेमीकंडक्टर चिप का कारोबार बहुत बड़ा है. भारत में भी इसकी काफी डिमांड है. फिलहाल भारत अपनी जरूरतों को दूसरे देशों से पूरा करता है, ऐसे में यदि भारत में प्लांट लगेगा, तो हमारी कंपनियों को विदेशी कंपनियों का मुंह नहीं तकना पड़ेगा और इसका चिप बनाने वाले को भी जबरदस्त फायदा होगा.