jhankar
ब्रेकिंग
युवती से दुष्कर्म अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, पुलिस को देखकर पलंग पेटी के अंदर घुस गया था ... हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है जानिए कैसा रहेगा आज देश प्रदेश का मौसम आज 30 मई 2026क हरदा जिला और तहसीलों का मौसम कैसा रहेगा BIG BREAKING : हरदा में दोस्त की बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदली! सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश

Chanakya Niti : ऐसी महिलाएं पुरुषों को कर लेती है वश में, नहीं लगने देती भनक, जानें चाणक्य निति

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में महिलाओं के बारे में बताया है. इनका कहना है महिलाए पुरुषों को झट से अपने वश में कर लेती है. कुछ महिलांए ऐसी होती है जो पुरुषों को भनक तक नहीं लगने देती और अपने स्वार्थ के लिए प्रयोग करती रहती है. तो चलिए जानते हैं ऐसी महिलाओं केबारे में !

Chanakya Niti

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में वशीकरण के बारे में बताया है. खुद भी चाणक्य इसी नीति का पालन कर चतुराई और बुद्धिमानी से अपनी बात किसी से भी मनवा लेते थे. नीति शास्त्र की ये नीति अगर आप समझ जाएं तो दुनिया आपके कदमों में होगी और लोग आपके पीछे पीछे घूमेंगे.

लुब्धमर्थेन गृह्णीयात् स्तब्धमंजलिकर्मणा ।
मूर्खं छन्दानुवृत्त्या च यथार्थत्वेन पण्डितम् ।।

लालची

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कपटी और लालची किसी भी चीज को पाने के लिए कई हदों को पार कर देता है. लालची व्यक्ति मीठी मीठी बातें कर आपको अपने जाल में फंसाता है और जब काम बन जाता है तो पीछे मुड़कर भी नहीं देखता.

ऐसे लोगों को धन देकर वश में किया जा सकता है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि एक ही बार में सब ना दे . थोड़ा थोड़ा देकर ही लालची व्यक्ति को वश में रख सकते हैं.

अंहकारी

- Install Android App -

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अंहकारी का अंहकार कभी ना तोड़े बल्कि उसके सामने हाथ जोड़कर या फिर उसकी तारीफ करके आप उसे अपने वश में कर सकते हैं.

अंहकारी को तारीफ पसंद होती है और तारीफ करने वालों की बात वो हमेशा मान लेते हैं. इसके उलट अगर आप अंहकारी का अंहकार तोड़ने की कोशिश करेंगे तो वो आवेश में आकर कोई भी कदम उठा सकता है.

मूर्ख

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मूर्ख वो होता है जिसे ना तो समाज का ज्ञान होता है और ना ही खुद का. ऐसे व्यक्ति अभद्र टिप्पणी करने से भी पीछे नहीं हटते हैं. मूर्ख हमेशा अपने मार्ग से भटक जाते हैं और छोटी गलती से बड़ी परेशानी मोल लेते हैं, मूर्ख हमेशा असफल होते हैं.

लेकिन मूर्खों को उपदेश पसंद होते हैं. तो अगर आपको किसी मूर्ख को वश में करना है तो उसे कठोर भाषा में बार बार उपदेश दें. एक मूर्ख को जीवन की सही राह दिखाने वाले व्यक्ति पसंद होते हैं, वो बात अलग है कि उपदेश सुनने के बाद भी मूर्ख मूर्ख ही रहेगा.

विद्वान

आचार्य चाणक्य के अनुसान ज्ञानी व्यक्ति को भी वश में किया जा सकता है. ज्ञानी व्यक्ति को सत्य की चाह होती है और ऐसे लोग सच सुनना और सच के साथ खड़ा रहना पसंद करते हैं.

एक ज्ञानी व्यक्ति को सच बोलकर ही वश में किया जा सकता है. हमेशा सच बोलने के बाद अगर आप झूठ भी बोलेंगे को ज्ञानी व्यक्ति को वो बात भी सच ही लगेगी. क्योंकि तब वो आपके वश में होगा.