ब्रेकिंग
हरदा: विधि विरुद्ध जमाव करने एवं आम रास्ता रोकने पर नए कानून की पहली FIR कोतवाली में हुई दर्ज! चार क... Dewas News: नेमावर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : हरदा देवास सहित चार जिले के 29 जुआरी खेत में बने फार्म ... Harda Mandi Bhav | हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | 02 जुलाई 2024 खातेगांव : बिजली लाइन सुधार रहे दो आउटसोर्स कर्मचारियों को लगा करंट, 1 की मौत, एक घायल का उपचार जारी खातेगांव : जामनेर के दुलवा गांव में न्यायाधीशगणो ने किया वृक्षारोपण खातेगांव : आदर्श ग्राम अजनास में पंच-ज’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण हुआ खातेगांव : औपनिवेशिक युग के कानूनो के बदले भारतीय कानूनों का प्रतिस्थापना दिवस थाना में समारोह पूर्व... हरदा : गुण्डा बदमाशो के घर पर मध्य रात्री में पुलिस ने दी दस्तक, पुलिस अधीक्षक चौकसे के आदेश के बाद ... रहटगांव : 'आक्रोश' विवादित बयान पर आक्रोशित हिन्दू समाज, हिन्दू जागरण मंच, बजरंग दल ने फूंका राहुल ग... Harda News: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये

CM Mohan Yadav: MP में बड़ी कार्यवाही, कसाई मंडी पर चला मोहन सरकार का बुलडोजर, मचा हड़कंप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दमोह : म.प्र. सरकार की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री डा़. मोहन यादव ने घोषणा की थी। कि मप्र में खुले में मांस नही बिकेगा और अवैध रुप से संचालित मांस की दुकानें हटाई जायेंगी।

इसी को लेकर पूरे म.प्र. में सरकार के निर्देश पर सभी जिलों में कार्यवाही की गई। भोपाल इंदौर जैसे बड़े शहरों में यह कार्यवाही हुई और इसका खासा असर आज भी देखने को मिल रहा है। सोमवार की सुबह दमोह में नगरपालिका और पुलिस की टीम द्वारा अवैध निर्माण हड्डी गोदाम और स्लॉटर हाउस को बुलडोजर से तोड़ दिया। सरकार के निर्देश का पालन नहीं करने पर अधिकरियों के दल ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस भी मौजूद रही। सोमवार की सुबह जब अधिकारियों का दल जेसीबी सहित यहा पर पहुंचा और जब तक कार्रवाई जारी रही घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि यहां से कई दिनों से हमे की शिकायत मिल रही थी कि गोकशी और प्रतिबंधित मांस के बेचा जा रहा है। हमारे द्वारा शिकायत की जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। पुलिस ने कसाई मंडी से करीब 4200 किलो से ज्यादा जानवरों की हड्डियां भी जब्त की थीं।

- Install Android App -

Don`t copy text!