jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

कलेक्टर ने हंडिया तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया, कार्यालयीन व्यवस्था देखीं

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को जिले के हंडिया तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के न्यायालय, नायब नाजिर शाखा, कानूनगो शाखा एवं रिकार्ड रूम की कार्य व्यवस्था देखी। साथ ही निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा के आदेश खसरे में अमल होने के बाद ही प्रकरण को नस्तीबद्ध किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी एवं कार्यालय में आने वाले आगंतुकों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

- Install Android App -

कार्यालयीन नस्तियां एवं अन्य पत्राचार ई-आफिस व्यवस्था से ही संचालित करने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों की उपस्थिति सार्थक एप पर लगाने एवं इसी आधार पर वेतन भुगतान करने के भी निर्देश कलेक्टर ने इस दौरान दिए। उन्होंने कहा कि पुराने निराकृत प्रकरण जिला अभिलेखागार में जमा कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री अशोक डहेरिया, तहसीलदार श्री वीरेन्द्र उईके एवं नायब तहसीलदार श्री आशीष मिश्रा मौजूद थे।