jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 51.50 रुपए हुआ सस्ता

नई दिल्ली। सितंबर का महीना ग्राहकों के लिए अच्छा रहेगा। खासकर उन लोगों के लिए जो होटलों, रेस्टोरेंट्स या अन्य व्यावसायिक कामों में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में एक बार फिर कटौती की है। इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 51.50 रुपए की कमी की गई है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1580 रुपए हो गई है, जो कि पहले 1631.50 रुपए थी। यह नई दर 1 सितंबर से लागू हो चुकी है।

- Install Android App -

हालांकि, आम घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी गई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस साल कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में जनवरी से लगातार राहत मिल रही है सिर्फ मार्च महीने को छोड़कर। जनवरी में 14.50 रुपए की कटौती हुई थी। फरवरी में 7 रुपए कम हुए। मार्च में 6 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद अप्रैल में 41 रुपए की बड़ी कटौती की गई थी। मई में 14 रुपए और जून में 24 रुपए की कटौती की गई। जुलाई में ग्राहकों को सबसे बड़ी राहत मिली, जब 58.50 रुपए घटा दिए गए। अगस्त में भी 33.50 रुपए की कमी की गई थी और अब सितंबर की शुरुआत में ही राहत दी गई है।