jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

कफ सिरप कांड के पीड़ित की फरियाद: अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती की लगाई गुहार

छिंदवाड़ा। ”साहब गांव में अस्पताल की चमचमाती बिल्डिंग भी बनकर तैयार है। जांच करने के लिए मशीन भी है, लेकिन जरूरत पड़ जाए तो डॉक्टर तैनात नहीं है। ” जहरीले कफ सिरप पीने से अपने बेटे को खो चुके रिधोरा के कपिल पवार ने उनके दुख में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से ये बातें कही। स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रविवार को जहरीले कफ सिरप पीने से जान गवां चुके बच्चों के परिजनों से मिलने परासिया पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों के परिजनों से कहा कि मध्य प्रदेश सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ है। किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा।

- Install Android App -

किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा
पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फिर स्वास्थ्य व उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और रविवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जहरीले कफ सिरप पीकर अपनी जान गंवा चुके मासूम बच्चों के परिजनों के पास संवेदनाओं का मरहम लगाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ इस घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। ”

जिला अस्पताल का किया दौरा, जताई नाराजगी
स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने छिंदवाड़ा के मेडिकल कॉलेज से संचालित होने वाले जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल स्टाफ भर्ती मरीज और उनके परिजनों से मुलाकात ही और अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। यहां पहुंचने पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री को सफाई नहीं दिखाई दी, जिस पर उन्होंने सिविल सर्जन को फटकार लगाई और कहा कि सरकार ने बिल्डिंग बहुत अच्छी बना कर दे दी है, लेकिन इसे साफ और स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की है। बेहतर इलाज के साथ-साथ साफ सफाई का भी विशेष ध्यान जरूरी है।