jhankar
ब्रेकिंग
20 मई 2026, बुधवार - आज का पंचांग और राशिफल 20 मई 2026, बुधवार - देश और राज्यों का मौसम कैसा रहेगा जानिए नौतपा से पहले ही मप्र भट्टी बना: 40°C पार पारा, हरदा-इंदौर-बैतूल में लू का तांडव, गिरा भूजल स्तर 20 मई 2026, मंगलवार - देश-विदेश के मुख्य समाचार सारांश 11 साल बाद जमानत पर रिहा हुए सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल 20 मई 2026, बुधवार को देश में सोना-चांदी के ताजा भाव भोपाल: ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़ – पुलिस ने कहा 'हत्या नहीं, आत्महत्या' शुक्रवार, शनिवार या रविवार...' ईरान में फिर मचेगी तबाही! ट्रंप ने बता दिया किस दिन होगा सबसे बड़ा हम... डबरा में फर्जी डॉक्टर बना सरकारी शिक्षक: महिला को गलत इंजेक्शन से पैर में गंभीर संक्रमण भोपाल: केमिकल रिपनर से पकाए जा रहे थे आम-तरबूज खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, कई दुकानों पर कार्रवाई

कांग्रेस का 1 जनवरी से 15 फरवरी तक गांव चलो-बूथ चलो अभियान : जीतू पटवारी

भोपाल। राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक संपन्न हुई। इस दौरान बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। PCC चीफ जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी घोषणा की। जीतू पटवारी ने बताया कि 1 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक पंचायत कांग्रेस कमेटी और वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। हर पंचायत और हर वार्ड में कांग्रेस कमेटी का गठन होगा। साथ ही मंडल अध्यक्षों का भी नए सिरे से गठन होगा।

‘गांव चलो-बूथ चलो अभियान के तहत काम करेंगे’

- Install Android App -

इसके साथ ही पीसीसी चीफ ने आगे बताया कि 2026 के लिए कांग्रेस पार्टी ने नया नारा भी लॉन्च किया है। 2026 में हम “गांव चलो, बूथ चलो” नारा के तर्ज पर अभियान चलाएंगे। इसके प्रचार के लिए जल्द ही प्रदेश और संभाग स्तर पर टीम बनाई जाएगी। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी खुद अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे।

‘अगले 45 दिनों तक संगठन सृजन अभियान चलेगा’

प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान हरीश चौधरी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी आने वाले 45 दिनों तक संगठन सृजन अभियान चलाने जा रही है। इस दौरान हर पंचायत और वार्ड स्तर पर संगठन सृजन अभियान चलाया जाएगा, साथ ही हरीश चौधरी ने इसको लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि SIR निष्पक्ष नहीं है। आंकड़े पूरी तस्वीर नहीं बता रहे हैं। कम समय में SIR करना निष्पक्ष नहीं करने का उद्देश्य था। महात्मा गांधी के विचारों की हत्या की जा रही है। MNREGA की जगह राम जी राम करना प्रोपेगंडा फैलाना है। नेशनल हेराल्ड का मुद्दा छवि धूमिल करने के लिए भाजपा उठाती है।