jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली

हंडिया : खबर छपी, गाय मिली—‘मकड़ाई समाचार’ बना गौमाता की घर वापसी का जरिया

हंडिया। किला मोहल्ला हंडिया निवासी गौपालक रामकुमार तिवारी की बीते शनिवार से लापता देशी नस्ल की सफेद गाय आखिरकार सुरक्षित मिल गई है। गाय के मिलने से गौपालक एवं उनके परिवार ने राहत की सांस ली है।

उल्लेखनीय है कि गाय के लापता होने की खबर मकड़ाई समाचार में प्रकाशित होने के बाद क्षेत्र के नागरिकों ने सक्रियता दिखाई और आपसी सहयोग से गाय का पता लगाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाय गांव के समीप ही भटक गई थी, जिसे ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित वापस लाया गया।

- Install Android App -

गौपालक रामकुमार तिवारी ने गाय के सकुशल मिलने पर मकड़ाई समाचार का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाचार के प्रकाशन से जानकारी तेजी से फैली, जिससे गाय को खोजने में काफी मदद मिली। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी नागरिकों और समाचार पत्र का धन्यवाद ज्ञापित किया।

गाय के घर लौट आने से परिवार में खुशी का माहौल है।