jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Crime News : महिला से बदमाशोे ने आई फोन झपटा, फिर लोैटाया कहा ”ये मेरेे किसी काम का नही”

बिहार में अपराधियों का मनोबल किस कदर से बढ़ा हुआ है यह बताने की जरूरत नहीं है। अपराधी दिनदहाड़े लूट और छिनतई की घटनाओं को बैखौफ अंजाम दे रहे हैं। इनके टारगेट पर महिलाए रहती हैं जिन्हें ये आए दिन निशाना बना रहे हैं।

- Install Android App -

  पटना  ताजा मामला राजीव नगर इलाके का है जहां एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने उनका आई फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने थोड़ी देर बाद दूसरे फोन से आईफोन वाले नंबर पर फोन किया तब बदमाश ने कहा कि दीदी आप अपना आईफोन ले जाइए गलती हो गयी। यह आईफोन मेरे किसी काम का नहीं है। बदमाशों ने एजी कॉलोनी स्थित एक दुकान का पता बताया जहां उसने आईफोन को रखा था। कहा था इस दुकान के पास आईफोन रख दिये है आकर ले जाईए यह मेरे किसी काम का नहीं है। यह वाक्या सुनकर लोग भी हैरान हैं। क्योंकि मोबाइल छिनने के बाद शायद यह पहला मामला होगा कि अपराधी इसे लौटाने की बात कही। इस घटना को सुनकर पुलिस भी दंग रह गयी। पीड़िता ने पुलिस को पूरी बात बतायी। हालांकि इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी। जिसके पुलिस के साथ वह बदमाशों के बताये एड्रेस पर पहुंची जहां रखे आईफोन को देखकर वह काफी खुश हुई।