मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अंबिकापुर। अराधियों केे हौेसले इतने बुलंद हैे कि लोगो को खुुलेआम धमकी दी जा रही है। शहर के खैरबार रोड घुटरापारा में लोगों के घरों के दरवाजा में धमकी भरा हस्तलिखित पर्चा चस्पा करने से भय का माहौल है।लोग इस घटना
के बाद किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुुए है। घटना में असामाजिक तत्वों के शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है।सभी पर्चा को एक ही प्रकार से लिखा गया है। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रविवार सुबह खैरबार रोड घुटरापारा में जब लोग सोकर उठे तो देखा कि उनके घरों के दरवाजे में एक हस्तलिखित पर्चा चस्पा है।इसमें हैलो मैं जेड . ए हमसे अब आप लोगों को कौन बचाएगा लिखा हुआ था। इसमें कुछ शब्द अंग्रेजी में लिखे हुए थे। बाद में पता चला कि कई घरों के दरवाजे में यह हस्तलिखित पोस्टर चस्पा है।इसमें दो रुपये का सिक्का भी चिपकाया गया था

