jhankar
ब्रेकिंग
धनवाड़ा में माचक नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे तीन लोगों को सुरक्षित निकाला शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में सीएलसी राउंड के तहत प्रवेश शुरू सम्पर्क अभियान केे तहत विद्युत संबंधी 649 शिकायतों का मौके पर हुआ निराकरण 10 साल से टूटी पड़ी झल्लार मार्ग की पुलिया, पहली बारिश में बहा ग्रामीणों का वैकल्पिक रास्ता जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2026 में अधिसूचित फसलों का फसल बीमा किया जाएगा  तेज बारिश और आंधी से प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बहाल की गई बिजली आपूर्ति हरदा: भारतीय किसान संघ का मूंग शत प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन हुआ शुरू... हरदा: किसानों ने विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध साइबर फ्रॉड से बचने ग्रामीणों को समझाइश दी। हंडिया में पहली तेज बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, खेल मैदान बना तालाब, आदिवासी मोहल्ले में जलभराव...

Bilaspur News : नवविवाहिता को सड़क पर घसीटकर पीटा,पति,सास ननद पर मामला दर्ज

मकडाई एक्सप्रेेस 24 बिलासपुर। बिलासा गर्ल्स कालेज हास्टल परिसर में रहने वाले युवक ने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर बहू को सड़क पर घसीटकर पीटा। इस दौरान हास्टल के वार्डन ने बहू की पिटाई की। मारपीट से घायल महिला ने घटना की जानकारी अपने मायके वालों को देकर सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

- Install Android App -

इंदू चौक के पास स्थित बिलासा गर्ल्स कालेज परिसर में रहने वाली हिना साहू गृहणी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार की शाम सात बजे के करीब पारिवारिक बातों को लेकर पति दीपक साहू हास्टल वार्डन ससुर रत्थुराम साहू ननद ज्योति सास शकुंतला ने मारपीट की।

पीड़ित ने बताया कि पति और उसके परिवार वालों ने पहले भी मारपीट की है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने मायके वालों को दी। इस पर वे शनिवार की शाम घरघोड़ा से बिलासपुर आए। यहां पर उन्होंने स्वयंसेवी संगठन की निकिता पमनानी, ललिता लहरे और अन्नू विश्वकर्मा से संपर्क कर अपनी बेटी की मदद करने कहा।इस पर स्वयंसेवी संगठन की युवतियां भी वहां पहुंच गई थी। उनकी मदद से घायल महिला को उपचार के लिए ले जाया गया। महिला ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।