jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

CrimeNews : जनपद पंचायत सदस्य ने किशोरी से किया दुष्कर्म,पुलिस ने किया गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेेस रतलाम |सैलाना जनपद पंचायत के सदस्य आरोपित 25 वर्षीय जितेंद्र मईड़ा पर एक साथी के साथ मिलकर सरवन थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित जितेंद्र मईड़ा व उसके साथी पर अपहरण, दुष्कर्म करने व धमकाने का मामला दर्ज कर जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपित जितेंद्र मईड़ा पुत्र सरदार मईड़ा निवासी ग्राम लुणी का कुछ समय पहले शादी के लिए रिश्ता आया था। उसने रिश्ते के लिए मना कर दिया था। वह 21 जुलाई की रात करीब 12 बजे टायलेट के लिए घर से बाहर आई थी। तभी जितेंद्र मईड़ा वहां आया और धमकाने लगा कि साथ नहीं चलेगी तो जान से मार दूंगा।

- Install Android App -

उसे डरा-धमकाकर बाइक पर बैठा लिया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था, जिसे वह नहीं जानती है। वह बाइक चलाने लगा। इसके बाद जितेंद्र उसे ग्राम लुणी में सुनसान स्थान पर एक झोपड़ी के अंदर ले गया। उसका साथी बाहर खड़ा हो गया था। जितेंद्र ने उससे तीन बार दुष्कर्म किया कर धमकी दी कि घर जाकर घटना किसी को मत बताना नहीं तो जान से खत्म कर देंगा।

न्यायालय में किया जाएगा पेश

दुष्कर्म के बाद जितेंद्र व उसका साथी उसे बाइक पर बैठाकर किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर चले गए। घटना के तीन दिन बाद उसने स्वजन को जानकारी दी। इसके बाद स्वजन उसे मंगलवार को थाने ले गए तथा रिपोर्ट दर्ज करवाई। जितेंद्र मईड़ा व उसके साथी के खिलाफ भादंवि की धारा 363, 366, 368, 376 (2) (एन), 506 तथा पाक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सरवन थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया जितेंद्र को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके साथी का पता लगाया जा रहा है।