मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा : जिले में अपराध की घटनाओ पर लगाम नही लग पा रहा है अपराधियो के हौसले बुलंद है उन्हे पुलिस प्रशासन का बिलकुल भी खौफ नही रहा है। वहीं पड़ोस जिले के अपराधी यहां आकर घटनाओ को अंजाम देकर रफूचक्कर हो रहे हैं। पुलिस की लापरवाही कहे या सांठगांठ समझ के परे हैं। बीते सप्ताह में छेड़खानी और चोरी की घटनाएं बड़ी है। बताया जा रहा है कि विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की घटनाएं सामने आई है। शिक्षक का परिवार छठ का त्यौहार मनाने भोपाल गया हुआ था , इन 3 दिनों में चोरो ने उनके घर में घुसकर करीब ढाई लाख रुपये के जेवर चुराए। घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
मामला मोघट में प्रणाम सिटी का जहां फरियादी बलबंत पिता भृगनाथ सिंह के मकान में चोरी हुई है उन्होने बताया कि वह प्रायवेट स्कूल में काम करते है और उनकी पत्नी भी टीचर है वहीं पत्नी भी निजी स्कूल में टीचर है। छठ महापर्व पर 18 तारीख को भोपाल में रिश्तेदार के घर गए थे। दो दिन बाद जब हम 21 नवंबर की शाम को घर आए तो देखा घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के ताले टूटे थे जिसमें से सोने की चैन 25 ग्राम, सोने की अंगूठी 7 ग्राम, सोने के टाप्स, सोने की बाली,चांदी की पायल सहित करीब डेढ़ लाख के जेवर और 68 हजार नकदी चोरी किए गए। एक 32 इंच की एलईडी टीवी भी चोर अपने साथ ले गए।
इस तरह 2 लाख 23 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। इस संबंध में रामेश्वर चौकी प्रभारी रूपसिंह सोलंकी ने बताया की बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी केमरे खंगाले जा रहे हैं। कुछ जगह बदमाश केमरे धुंधले नजर आए है। आनंद नगर तक के कैमरे खंगाल कर चोरी में लिप्त बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास में हमारी टीम लगातार काम कर रही है।

