jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हरदा: बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलें तबाह, विधायक डॉ. दोगने ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर किया निरीक्षण

:- हरदा जिले में विगत दिनों हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, चना सहित अन्य फसलें खेतों में गिरकर नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

इस प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को देखते हुए हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने प्रभावित ग्रामों का दौरा कर खेतों में पहुंचकर फसलों का प्रत्यक्ष रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने अपनी पीड़ा और नुकसान की जानकारी हरदा विधायक के समक्ष रखी।

- Install Android App -

निरीक्षण के दौरान हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने कहा कि बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि पूरी तरह से एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। खेतों में खड़ी फसलें गिरकर पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। ऐसे में किसानों को उनके हाल पर छोड़ना अन्याय होगा। मैं शासन और प्रशासन से मांग करता हूं कि बिना विलंब किए प्रत्येक प्रभावित ग्राम में फसल क्षति का सर्वे कराया जाए तथा वास्तविक नुकसान के आधार पर किसानों को उचित मुआवजा एवं फसल बीमा राशि शीघ्र प्रदान की जाए। किसानों के हक के लिए मैं हर स्तर पर संघर्ष करूंगा और जरूरत पड़ी तो आगामी विधानसभा सत्र में मामला सीधे सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

विधायक डॉ. दोगने ने प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर निर्देशित किया कि सर्वे कार्य पारदर्शी ढंग से किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय किसान एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।