भोपाल एयरपोर्ट पर बाबा रामदेव के दर्शन को उमड़ी भीड़, पंडित प्रदीप मिश्रा भी साथ, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर रविवार की शाम को उस समय भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जब योग गुरु बाबा रामदेव यहां पहुंचे। बाबा के साथ कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी मौजूद थे। दोनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट पहुंच गए।
एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
जानकारी के अनुसार बाबा रामदेव और पंडित प्रदीप मिश्रा किसी कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल आए थे। जैसे ही दोनों एयरपोर्ट पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘बाबा रामदेव की जय’ के नारे भी गूंजे। भीड़ को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ानी पड़ी।
भक्तों ने लिया आशीर्वाद
एयरपोर्ट पर पहुंचे भक्तों ने बाबा रामदेव और पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। बाबा ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। रवाना होने से पहले दोनों संतों ने प्रदेशवासियों को स्वस्थ और संयमित जीवन जीने का संदेश दिया।
ट्रैफिक रहा प्रभावित
भीड़ बढ़ने के कारण कुछ देर के लिए एयरपोर्ट के बाहर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को व्यवस्थित किया।

