ब्रेकिंग
हंडिया: हंडिया पुलिस ने बाइक सवार युवक के पास से पकड़ी ड्रग्स ,केस दर्ज Big news हरदा: दुखद घटना , होली का रंग हुआ भंग, दोस्त के साथ होली खेलने गए 17 वर्षीय युवक की दीवार ... PM किसान योजना में 15 अप्रैल से शुरू होगा नया अभियान, पिछली किस्तें भी मिलेंगी। जानिए कैसे करें आवेद... लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! ₹5000 अलग से मिलेंगे! CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! लाडली बहना योजना हंडिया होली पूजन:श्रद्धालुओं ने सपरिवार किया होलिका का पूजन, कल सुबह होगा होलिका दहन हरदा: विस्फोट दुर्घटना प्रभावित परिवारों के खाते में 97.18 लाख रू.जमा कराए गये नर्मदापुरम से हरदा तक बनेगी पक्की सड़क :  42 करोड़ 56 लाख से सड़क का होगा निर्माण  हरदा: मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा विधानसभा में उठाए गए आउटसोर्स कर्मचारी को नियमित करने, प्रदेश में नर्मद... डॉलर और देसी चना के भाव तेजी से आई गिरावट, मूंग में आई बढ़त

Datia News : महंगाई बढ़ाने वाली सरकार को आर्शीवाद नही दंड मिलना चाहिए- दिग्विजय सिंह

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दतिया।  पेट्रोल, डीजल और गैस महंगी करने वाली भाजपा किस बात का आशीर्वाद जनता से मांग रही है। उसे तो महंगाई बढ़ाने के लिए इस बार दंड मिलना चाहिए, लोगों में जो आक्रोश है उसका असर इस बार मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा दो विचारधारा और गरीब-अमीर के बीच में है। ईमानदारी और बेईमानी के बीच में है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जनआक्रोश यात्रा के दौरान आमसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

- Install Android App -

 

कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा ने सोमवार को दतिया जिले में सेवढ़ा से प्रवेश किया। सनकुआं पर पूजन के बाद यात्रा का नगर में कई जगह स्वागत हुआ। यहां सेवढ़ा बस स्टैंड पर आमसभा हुई। जिसे यात्रा का नेतृत्व कर रहे नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने संबोधित किया।उनके साथ अभा कांग्रेस कमेटी सचिव शिव भाटिया, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर, सहप्रभारी अंबिका शर्मा आदि नेता मौजूद रहे।