jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

Delhi love jihad : शाहरुख ने हिंदू बनकर लड़की से दोस्ती की, ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता था

 करावल नगर की रहने वाली लड़की ने आरोप लगाए हैं कि शाहरुख नाम के युवक ने हिंदू बनकर उससे दोस्ती की और फिर बाद में ब्लैकमेल करके उसके साथ बलात्कार किया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। करावल नगर इलाके से कथित ( love jihad )लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि शाहरुख  ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाई थी। उसने खुद को एक हिंदू के रूप में पेश किया और एक हिंदू लड़की से दोस्ती की और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

- Install Android App -

पीड़िता की शिकायत पर करावल नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायत दिल्ली पुलिस को दी गई है, उसके मुताबिक पीड़ित लड़की की दोस्ती गोलू नाम के युवक से हुई थी। उसने खुद को हिंदू बताया था। पहले दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर गहरी दोस्ती हुई और फिर दोनों मिलने.जुलने लगे थे। अक्टूबर 2020 में उसकी मुलाकात गोलू नाम के शख्स से हुईए जनवरी 2023 में पता चला की गोलू का असली नाम शाहरुख है।सच्चाई के बाद शाहरुख से दूरी बनाना चाहती थी लड़की
पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि जब उसे पता लगा की गोलू का नाम शख्स असल में शाहरुख है, तो उसने दूरी बनानी शुरू की। बावजूद इसके आरोपी ने फोटो वायरल करने और परिजनों की हत्या करने की धमकी दी थी।पीड़िता ने आरोप लगाए कि आरोपी उसे धमकाता था। कथित तौर पर उसने कुछ वीडियो और फोटो ले रखे थे | जिसके बल पर वो बार.बार ब्लैकमेल करने लगा था।

लड़की ने शिकायत में कहा कि आरोपी शाहरुख उस पर दबाव बनाकर शारीरिक संबंध बनाता था। बाद में लड़की ने इसकी शिकायत थाने में दी।

शिकायत पर करावल नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्वोत्तर दिल्ली अतिरिक्त  संध्या स्वामी ने कहा एक लड़की से शिकायत मिली थी कि उसकी अक्टूबर 2020 में इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई। उस व्यक्ति ने तब उसको अपना नाम गोलू बताया था और ये भी बताया कि वो हिंदू है। बाद में जब उस लड़की को पता चला कि उस व्यक्ति का असली नाम शाहरुख है और मुस्लिम है तो उसने ब्रेकअप करना चाहा  लेकिन वो व्यक्ति उस लड़की का पीछा करता था और उससे दोस्ती जारी रखने के लिए बोलता था। मामले में FIR दर्ज कर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया।